Gold Silver Price Update: ऑल-टाइम हाई के बाद फिसले सोना-चांदी, अचानक क्यों टूटा भाव?

Gold Silver Price Update: ऑल-टाइम हाई छूने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में अचानक तेज गिरावट देखने को मिली है. MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है. अमेरिका-यूरोप टैरिफ तनाव में कमी, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के कारण गोल्ड-सिल्वर के भाव फिसले हैं. जानिए गिरावट की असली वजह और जानकारों की क्या है राय.

ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Update
Gold Silver Price Update (तस्वीर- न्यूज तक)
google news

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उछाल देखी जा रही थी, लेकिन 22 जनवरी को बाजार में अचानक बड़ा उलटफेर हुआ. रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट हुई है. MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कीमती धातुओं पर दबाव साफ नजर आया. निवेशकों के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद दाम अचानक फिसल गए. क्या यह सिर्फ मुनाफावसूली का असर है या इसके पीछे कोई बड़ा वैश्विक कारण छिपा है? आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.