Gold-Silver Price update : करवा चौथ से पहले सोने के भाव में बड़ा उछाल, गहने खरीदने में छूट जाएंगे पसीने

सोना जो सोमवार को रिकॉर्ड 76 हजार के पार हो गया वो मंगलवार को 75,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. चांदी का भाव जो सोमवार को 90,000 प्रति किलो के पार पहुंच गया था वो अब मंगलवार को महज 500 रुपए प्रति किलो नरम होकर 89,500 रुपए पहुंच गया है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

इस साल के शुरूआत से अब तक सोने के भाव में 12,000 से ज्यादा का उछाल आ चुका है.

वही चांदी भी 14,000 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई है.

करवा चौथ करीब है. एक तरफ सुहागने इस पावन पर्व की तैयारियों में जुट गई हैं वहीं उन्हें शानदार गिफ्ट का भी इंतजार है. अक्सर लोग इस मौके पर गिफ्ट में ज्वैलरी दिलाना पसंद करते हैं. सराफा बाजार में दिवाली से पहले बाजारों में रौनक देखी जाने लगी है. वहीं सोने के भाव में बड़े उछाल ने खरीदारों की टेंशन भी बढ़ा दी है. कुल मिलाकर सोने-चांदी के बढ़े भाव खरीदारों के पसीने छुड़ाने वाले हैं.