Gold Silver Price Update: सोने के भाव में जारी उथल-पुथल के बीच कई देश अचानक बेचने लगे सोना, अब आगे क्या होगा?
Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव के बीच दुनिया के कई देश अचानक सोना बेचने लगे हैं. सेंट्रल बैंक की इस रणनीति ने निवेशकों को चौंका दिया है. जानिए सोने की कीमत क्यों गिर रही है, तुर्की, रूस जैसे देशों की बिकवाली के पीछे क्या कारण हैं और आगे गोल्ड मार्केट में क्या बड़ा बदलाव हो सकता है.
ADVERTISEMENT

Gold Price Prediction(तस्वीर- न्यूज तक)
सोना जिसे हम सबसे सुरक्षित मानते हैं. आज वही सोना लोगों को डरा रहा है, क्योंकि जो सोना सालों से ऊपर जा रहा था अब अचानक गिरने लगा है और असली चौंकाने वाली बात, जिसने सोने को ऊपर चढ़ाया वही अब उसे नीचे धकेल रहा है, यानी सेंट्रल बैंक. दुनिया के बड़े-बड़े सेंट्रल बैंक जो हर साल हजारों टन सोना खरीद रहे थे, अब वही बेचने लगे हैं और यहीं से शुरू होता है इस कहानी का असली ट्विस्ट. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि अभी तक सोने के पीछे भाग रहे ये देश क्यों अचानक सोना बेचने लगे हैं. सोने-चांदी के इस एपिसोड में जानिए पूरा मामला .