Gold Silver Price Update: चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच चीन करने वाला है बड़ा खेल? जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ!
Gold Silver Price Update: चांदी की कीमतों में तेजी के बीच चीन में सप्लाई संकट और बढ़ती औद्योगिक मांग ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है. शंघाई वेयरहाउस में स्टॉक 10 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सिल्वर मार्केट में बैकवर्डेशन की स्थिति बन गई है. जानिए सोना-चांदी के ताजा भाव, चीन की डिमांड और आगे कीमतों पर क्या असर पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Today
चांदी की कीमतों में 11 फरवरी को बंपर तेजी देखने को मिल रही है. 5 मार्च 2026 की डिलीवरी वाली चांदी 11 फरवरी करीबन शाम 7 बजे 11 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 2,63,150 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी. वहीं 2 अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाला सोना करीब 1800 रुपये से ज्यादा उछलकर 1,58,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. सोने-चांदी में भले ही तेजी देखने को मिल रही हो लेकिन हाल ही में सोने-चांदी दोनों में भारी गिरावट देखने को मिली है. चांदी कुछ वक्त पहले 4 लाख रुपये के पार निकल गई थी. इसी बीच अब चांदी पर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल चीन चांदी में एक बार फिर बड़ा खेल करने जा रहा है जिसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिलेगा. आइए विस्तार से जानते हैं इस पूरी कहानी को.