Gold Silver Price update: अक्षय तृतीया पर आई खुशखबरी, सोने-चांदी का भाव हुआ धड़ाम

Gold Silver Price update: अक्षय तृतीया पर सोने की मांग बढ़ने और स्टाकिस्टों की ताजा लिवाली के कारण सोने के भाव में उछाल आया था पर मंगवार शाम से भाव फिर गिरने लगा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

सोने के भाव में फिर गिरावट देखी गई है. बुधवार को सोना मंगलवार के मुकाबले 600 रुपए तक नीचे गिर चुका है. मंगलवार दोपहर को जारी रेट के तहत सोने का भाव थोड़ा उठा. 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1200 रुपए उछाल के साथ 96286 रुपए पर पहुंच गया. वहीं चांदी ने भी छलांग लगाई और 1000 रुपए चढ़कर 97390 रुपए प्रति किलो हो गई. हालांकि बुधवार (अक्षय तृतीया के दिन) को बाजार खुलने के साथ सोने का भाव 95689 रुपए और चांदी 1300 रुपए तक लुढ़ककर 96050 रुपए प्रति किलो हो गई.