Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के बढ़ते दाम के बीच मार्केट एक्सपर्ट ने दी बड़ी राय! जानें आगे क्या-कुछ हो सकता है

Gold Silver Price Update: सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. MCX से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक गोल्ड-सिल्वर रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं. ट्रंप की टैरिफ धमकी, ग्रीनलैंड विवाद, NATO की हलचल और रूस-यूक्रेन तनाव के बीच कमोडिटी एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. जानिए आगे सोने-चांदी में तेजी जारी रहेगी या गिरावट आएगी.

ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today
google news

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल आया है. सोना जहां करीब डेढ़ हजार रुपए महंगा हुआ है, वहीं चांदी के दाम सीधे लगभग 11 हजार चढ़ गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड के मुद्दे पर दी गई टैरिफ की धमकी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे तनाव के चलते गोल्ड-सिल्वर के दाम चढ़ रहे हैं. ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे में उनका साथ नहीं देने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है. उधर, अमेरिकी कार्रवाई से निपटने के लिए NATO के सदस्यों देशों की सैन्य टुकड़ियां ग्रीनलैंड पहुंच गई हैं.