Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के गिरते भाव के बीच एक्सपर्ट ने दे दी बड़ी चेतावनी, क्या उलटा हो जाएगा पूरा गेम?
Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट के बीच एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है. मिडिल ईस्ट तनाव, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों के कारण बुलियन मार्केट पर दबाव बना हुआ है. जानिए गोल्ड-सिल्वर रेट, कितनी गिरावट आ सकती है और क्या आने वाले समय में पूरा गेम पलट सकता है.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Today
सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण वॉर की स्थिति बनी हुई है, जिस कारण शेयर बाजार से लेकर कमोडिटी मार्केट में भी दबाव बना हुआ है. इस बीच, एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है. एक तो मौजूदा वक्त में सोने चांदी की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई लेवल से काफी नीचे चल रही हैं और ऐसे में एक्सपर्ट की चेतावनी ने मार्केट में भूचाल सा ला दिया है. अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ऐसा क्यों हो सकता है और अगर गिरावट आती है तो कितनी आएगी? सोना-चांदी के इस खास एपिसोड में आज जानेंगे इन्हीं सवालों के जवाब.