Gold Silver Price Update: सोना 1 लाख 75 हजार और चांदी करेगी 3 लाख का भाव पार? एक्सपर्ट्स ने कर दिया बड़ा दावा!

Gold Silver Price Update: MCX पर सोना मजबूत ट्रेंड में है और 1,75,000 रुपये तक जाने की संभावना जताई जा रही है. वहीं चांदी के 3 लाख पार करने का अनुमान लगाया जा रहा है. जानिए एक्सपर्ट्स के अनुसार सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल, मार्केट ट्रेंड और निवेशकों के लिए आगे क्या रणनीति होनी चाहिए.

ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Prediction
Gold Silver Price Prediction (तस्वीर- न्यूज तक)
google news

सोना और चांदी, ऐसी चीज को पिछले कई महीनों से लगातार चर्चा में है. कभी उतार को कभी चढ़ाव के बीच सोने-चांदी ने आम लोगों के साथ-साथ निवेशकों को भी काफी असमंजस में रखा हुआ है. कुछ दिन पहले तक कीमतों में हल्की गिरावट आई थी, तब लोगों को लग रहा था कि शायद अब तेजी खत्म हो जाएगी. लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना और चांदी दोनों ने अपने हालिया निचले स्तर से जोरदार वापसी की है. और अगर ट्रेंड ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में इनकी कीमतों में लंबी तेजी देखने को मिल सकती है. सोना-चांदी के इस खास एपिसोड में आज जानिए सोने-चांदी में कितनी तेजी आएगी, क्यों आएगी और एक्सपर्ट्स क्यों कर रहें है तेजी का दावा कर रहे हैं?