Gold-Silver Price update: सोने-चांदी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, ताजा भाव जानकर छूट जाएंगे पसीने

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 76,810 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी प्रति किलो 91600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

सोने-चांदी के भाव में बड़ा उछाल.

त्यौहारी सीजन में इसके और महंगा होने के आसार.

Gold Silver Price Update:सोने-चांदी के भाव ने खरीदारों को टेंशन में डाल दिया है. करवा चौथ से ठीक पहले सोने-चांदी ने ऊंची चाल चल दी है. अभी दिवाली नहीं आई है. उससे पहले ही सोने के भाव ने अपने अपने ऑल टाइम हाई रेट को पार कर दिया है. एक्सपर्ट्स की मानें तो दिवाली तक सोना 80,000 के पार हो सकता है. वहीं चांदी 95000 रुपए के पार पहुंच सकती है.