Gold-Silver Price Update: आज बढ़ गए सोने-चांदी के रेट, देखें ताजा भाव

20 दिसंबर को सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई. तब सोना 75,500 और चांदी 85,000 रुपए के करीब थी. अब सोना वापस 77,000 की तरफ बढ़ रहा है. वहीं चांदी 88,000 रुपए के करीब पहुंच गई है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

1 जनवरी के बाद से सोने के भाव में अब तक 13000 रुपए तक बढ़ोत्तरी हो चुकी है.

वहीं चांदी 12,000 रुपए तक महंगा हो चुका है.

सोने-चांदी के भाव में आज यानी गुरुवार को इजाफा हो गया. पिछले कारोबारी सप्ताह के मुकाबले इस कारोबारी हफ्ते में सोने-चांदी के भाव में अब इजाफा देखा जा रहा है. गुरुवार को सोना 24 कैरेट 76,285 रुपए पर पहुंच गया जो बुधवार को 75,800 रुपए के आसपास था. वहीं चांदी 87,900 रुपए प्रति किलो हो गई.