Gold-Silver Price update : आज सोने ने दे दी टेंशन, इतना बढ़ गया रेट, चांदी लुढ़की
शादियों के इस सीजन में सोने के भाव में बढ़ोत्तरी ने ग्राहकों को टेंशन में डाल दिया है. एक्सपर्ट्स की मानें तो शदी-ब्याह के इस माहौल में सोने का भाव 75-77,000 रुपए के बीच ही रहने के आसार हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
1 जनवरी 2024 से 9 दिसंबर 2024 के बीच सोने का भाव 13,000 रुपए तक बढ़़ा.
इस दौरान चांदी का भाव 17,00 रुपए तक बढ़ चुका है.
लंबे समय से सोने के दाम में गिरावट और स्थिरता के बीच आज यानी 9 दिसंबर को जौहरी बाजारों में सोने का व्यापार बढ़कर हो रहा है. सोना 76,000 रुपए के पार होकर प्रति 10 ग्राम 76,280 रुपए हो गया है. वहीं चांदी 400 रुपए प्रति किलोग्राम पर लुढ़ककर 90,400 रुपए पर पहुंच गई है.