Gold-Silver Price Update: सोना हो गया इतना सस्ता, चांदी के भाव में गिरने लगे, चेक करें लेटेस्ट रेट
अचानक 14 नवंबर को सोना धड़ाम होकर 73 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 97 हजार रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गई. इस भाव ने नाउम्मीद हुए ग्राहकों में उम्मीद भर दी. माना जाने लगा कि सोने-चांदी के भाव अब गिरने वाले नहीं हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
सोने-चांदी का भाव ग्राहकों में भर रहा उत्साह.
चांदी के ग्राहकों की हो गई चांदी. 1700 रुपए तक लुढ़की.
सोने और चांदी के भाव में नरमी का दौर जारी है. इस कारोबारी सप्ताह में शुरू के दो दिन सोना 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक लुढ़का वहीं चांदी भी 2000 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो गई. गुरुवार को सोने के भाव में मामूली अंतर आया और ये घटकर 76,175 से 75916 रुपए पर आ गया. वहीं चांदी के ग्राहकों की चांदी हो गई. चांदी का भाव 88,898 रुपए से 1700 रुपए तक लुढ़ककर 87,197 रुपए हो गई. फिर भी शादी-ब्याह के सीजन में ऑल टाइम हॉई प्राइज से कम में सौदा होना ग्राहकों के लिए सुकूंन भरा है.