Gold-Silver Price update : सोना ऑल टाइम हाई से भी महंगा, चांदी भी रिकॉर्ड रेट की तरफ बढ़ी

माना जा रहा है कि सोने-चांदी का भाव दिवाली तक और महंगा होगा. इसके बाद शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है. शादियों में गहनों की खरीदी पसीने छुड़ाने वाली होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

सोना अपने ऑल टाइम हाई प्राइज 74,222 रुपए के आंकड़े को पार कर गया है.

चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट 94,280 रुपए के करीब है.

सोना-चांदी के भाव में कमी होती नजर नहीं आ रही है. इसके भाव में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. सोना ऑल टाइम हाई से 1800 रुपए ज्यादा महंगा हो गया है. वहीं चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट की तरफ बढ़ रही है. जुलाई में पेश हुए केंद्रीय बजट में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दी गई. इसके बाद अचानक सोने-चांदी के दाम धड़ाम हो गए थे. ध्यान देने वाली बात है कि इसी साल मई में सोना 24 कैरेट अपने ऑल टाइम हाई रेट 74,222 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी.