Gold-Silver Price update : खुशखबरी...गिरने लगे सोने-चांदी के भाव, खरीदारों की हो गई बल्ले-बल्ले

देखा जाए तो इस साल के शुरूआत में 1 जनवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 63 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास थी. जो अब बढ़कर 74-75,000 रुपए तक हो गई है. वहीं चांदी का भाव 73 हजार रुपए प्रति किलो थो जो बढ़कर 90 हजार रुपए के करीब पहुंच चुका है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सोने और चांदी के दाम में गिरावट का दिखने लगा ट्रेंड.

point

1 जनवरी से अब तक सोना 10 हजार रुपए से भी ज्यादा महंगा हुआ.

पितृपक्ष खत्म होने और नवरात्रि शुरू होने के बाद सोने-चांदी के खरीदारों में खुशियों की लहर है. लंबे समय बाद सोने-चांदी के भाव का ट्रेंड डाऊन हो गया है. पिछले तीन दिनों की बात करें तो सोने-चांदी का भाव बढ़ने की बजाय घटते देखा जा रहा है. बुधवार को जहां 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 75 हजार रुपए से ज्यादा थी. वहीं गुरुवार तक ये भाव और गिर गया. शुक्रवार सुबह बाजार खुलने के बाद 74, 838 रुपए प्रति 10 ग्राम पर सोने का व्यापार शुरू हुआ. वहीं चांदी जो 92 हजार रुपए के पार पहुंच गई थी वो 88,300 रुपए के आसपास आ गई है.