Gold Silver Price Update: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बीच सोने-चांदी की बदली तस्वीर, निवेशकों की बल्ले-बल्ले
Gold Silver Price Update: भारत–अमेरिका ट्रेड डील में सकारात्मक संकेतों के बीच सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. MCX पर गोल्ड 1.53 लाख रुपये और सिल्वर 2.78 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है. ट्रेड डील, ग्लोबल सेंटिमेंट और निवेशकों के भरोसे से जुड़े इस पूरे गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Latest Update
भारत–अमेरिका ट्रेड डील का असर अब सिर्फ कूटनीति या शेयर बाजार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका सीधा और गहरा प्रभाव सोने और चांदी की कीमतों में भी देखने को मिल रहा है. कुछ समय पहले तक जिस तरह से गोल्ड–सिल्वर मार्केट सुस्त पड़ा हुआ था, अब वहां तेजी की जबरदस्त वापसी हो चुकी है. निवेशकों का भरोसा दोबारा मजबूत होता दिख रहा है और सेफ हेवन की ओर पैसा तेजी से शिफ्ट हो रहा है.