Gold Silver Price Update: सोने-चांदी को लेकर JP Morgan और BofA ने की बड़ी भविष्यवाणी! जानिए कितना हो सकता भाव
Gold Silver Price Update: दुनिया के दो बड़े बैंक JP Morgan और Bank of America ने सोने-चांदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. रिपोर्ट के मुताबिक सोना 6,000-6,300 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है, जिससे भारत में भाव 1.75 से 1.84 लाख रुपये प्रति तोला तक पहुंचने की संभावना है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Prediction
बीते एक साल में सोने और चांदी ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है. सोने-चांदी में इस तरह की बढ़त की कल्पना किसी ने नहीं की थी. भले ही सोने और चांदी में ऊपरी स्तरों से गिरावट आई है लेकिन फिर भी 2026 में इन दोनों धातुओं में अच्छे रिटर्न की उम्मीद है. अब दुनिया के दो बड़े बैंक JP Morgan और बैंक ऑफ अमेरिका ने सोने और चांदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. दोनों ने ही सोने और चांदी में तेजी का अनुमान लगाया है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.