Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के भाव में नरमी के बाद फिर क्यों दिखा उछाल? एक्सपर्ट्स से जानिए पूरा ट्रेंड

Gold Silver Price Today: 9 जनवरी को MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों हरे निशान पर ट्रेड करते नजर आए. अमेरिका-वेनेजुएला तनाव और ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ा है. जानिए सोने-चांदी के भाव, वैश्विक बाजार का हाल, एक्सपर्ट्स की राय और आने वाले दिनों में कीमतों का ट्रेंड क्या संकेत दे रहा है.

ADVERTISEMENT

Gold silver price Update
Gold silver price Update
google news

अमेरिका और वेनेजुएला के तनाव के बीच अब ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान से भू राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है. इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. सोने-चांदी की कीमतों ने फिर से पलटी खाई है. 9 जनवरी को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. बड़ा सवाल ये है कि आने वाले वक्त में सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी आने वाली है या फिर बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी. सोने-चांदी के इस खास शो में जानेंगे सोने-चांदी के मौजूदा भाव क्या है और एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?