Gold-Silver Price Update: औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, शादी के सीजन में ग्राहकों की हो गई बल्ले-बल्ले

शादियों के सीजन में सोने-चांदी के भाव में आ रही गिरावट से खरीदारों में जोश है. दिवाली के समय जिस तरीके से सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल देखा जा रहा था, उस हिसाब से ये माना गया कि नवंबर के आखिर तक सोना 90 हजार पार हो जाएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर AI
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सोने और चांदी दोनों के रेट में आई गिरावट.

point

पिछले कारोबारी सप्ताह में सोने-चांदी के भाव में आया था उछाल.

दिवाली तक सोने और चांदी के भावों ने ऐसी छलांग मारनी शुरू कर दी कि ग्राहकों के होश फाख्ता हो गए. सोना जहां 80 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया वहीं चांदी ने 1 लाख रुपए से भी ज्यादा का रिकॉर्डतोड़ आंकड़ा छू लिया. अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से 4000 हजार रुपए नीचे आ गया है. पिछले कारोबारी सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह की बात करें तो भाव खुलते ही सोने का भाव गिरकर 77,787 से 76,698 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं चांदी 90,850 से टूटकर 89,000 रुपए प्रति किलो पर आ गई.