Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के भाव में गिरावट के बीच इकनॉमिस्ट पीटर शिफ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, क्या बदलने वाला है गेम?
Peter Schiff Gold Prediction: सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच मशहूर इकनॉमिस्ट पीटर शिफ ने गोल्ड को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उनका दावा है कि मौजूदा हालातों में सोने की कीमतें $5000 से $6000 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं. जानिए आज MCX पर सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है, गिरावट की वजह क्या रही और आने वाले दिनों में गोल्ड- सिल्वर मार्केट में क्या बदलाव हो सकता है.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Update
सोना और चांदी, दो ऐसी धातु जिसने निवेशकों के साथ-साथ आमलोगों की धड़कनें बढ़ा रखी है. जनवरी के महीने में ऑल टाइम हाई बनाने वाले सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव के वजह से मानिए मार्केट में भूचाल आ गया है. मार्च में बड़ी गिरावट के बाद अप्रैल में सोने-चांदी में मामूली खरीदारी दिख रही है. हालांकि अभी एकतरफा चाल बनती नहीं दिख रही है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या सोने में मुनाफावसूली का समय आ गया है या निवेशकों को निचले स्तरों पर और खरीदारी करनी चाहिए. इसे लेकर इकनॉमिस्ट पीटर शिफ ने एक बड़ी भविष्यवाणी भी की है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.