Gold Silver Price Update: ऑल टाइम हाई पर तो पहुंचा सोना लेकिन RBI ने बंद कर दी खरीददारी, जानें इसके पीछे की वजह

Gold Silver Price Update: सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है, वहीं चांदी की कीमतों में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है. लेकिन इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोने की खरीदारी में अचानक बड़ी कटौती कर दी है. क्या RBI को सोना महंगा लगने लगा है या इसके पीछे कोई बड़ी रणनीति है? जानिए RBI के गोल्ड रिजर्व की स्थिति, सेंट्रल बैंक की रणनीति और आगे कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स की राय.

ADVERTISEMENT

Central bank gold buying
सोने के बढ़ते भाव के बीच RBI ने कर दिया खेल
google news

जब भी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है, तो सबसे पहले सोना याद आता है. लोग और सरकारें दोनों ही सोने की ओर भागती हैं. सोने को सदियों से सबसे भरोसेमंद एसेट माना जाता है. लेकिन सोने की कीमतों में आग लगी हुई है क्योंकि कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुकी है. इसकी वजह सोने की भारी डिमांड और ग्लोबल टेंशन है. सोने में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने सोने में बड़ा खेल कर दिया है. सेंट्रल बैंक ने अचानक सोने की खरीदारी कम कर दी है. तो सवाल ये है कि अचानक ऐसा क्या हुआ जो सेंट्रल बैंकों ने ये कदम उठाया है और इसका क्या मतलब है? साथ ही क्या सोने में बड़ी गिरावट आने का अंदेशा है और जानकार क्या कह रहे हैं? आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.