Gold Silver Price Update: मशहूर फाइनेंस एक्सपर्ट रॉबर्ट कियोसाकी ने सोने-चांदी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, भाव सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश!

Gold Silver Price Update: मशहूर फाइनेंस एक्सपर्ट रॉबर्ट कियोसाकी ने सोना-चांदी और बिटकॉइन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उनका दावा है कि वैश्विक आर्थिक संकट के बाद सोना 7 गुना तक महंगा हो सकता है, जबकि चांदी और क्रिप्टो में भी जबरदस्त उछाल आ सकता है.

ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Update
Gold Silver Price Update
google news

Gold Silver Price Update: अगर अचानक दुनिया की पूरी फाइनेंशियल सिस्टम हिल जाए तो क्या होगा? अगर शेयर बाजार, करेंसी और बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं एक साथ संकट में आ जाएं तो क्या होगा? दुनिया के मशहूर फाइनेंस एक्सपर्ट और रिच डैड, पुअर डैड किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने ऐसी ही एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है कि दुनिया इतिहास के सबसे बड़े फाइनेंशियल बुलबुले के किनारे खड़ी है और यह बुलबुला कभी भी फूट सकता है.