Gold Silver Price Update: सोने को लेकर मार्केट एक्सपर्ट रुचिर शर्मा ने दी बड़ी चेतावनी! समझा दिया पूरा खेल
Gold Silver Price Update: Rockefeller International के चेयरमैन रुचिर शर्मा ने सोने की मौजूदा तेजी को लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उनका कहना है कि गोल्ड अब फंडामेंटल्स नहीं, बल्कि डर और अनिश्चितता की कहानियों पर चल रहा है और अपनी फेयर वैल्यू से करीब 5 गुना ऊपर ट्रेड कर रहा है. जानिए सोने को लेकर पूरा एनालिसिस.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Update
सोना, जिसे सदियों से सुरक्षित निवेश माना जाता है, आज ऐसी कीमत पर ट्रेड कर रहा है जो उसकी फेयर वैल्यू से तकरीबन पांच गुना ज्यादा है. बीते कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव देखा गया है, उसने निवेशकों और आम लोगों दोनों कि ही धड़कनें बढ़ा रखी है. इसी बीच अब दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट Ruchir Sharma, जो Rockefeller International के चेयरमैन हैं, उन्होंने अपने हालिया कॉलम में साफ कहा अब सोना फंडामेंटल से नहीं, कहानियों से चल रहा है. यानी गोल्ड की कीमत अब डेटा, महंगाई या ब्याज दरों से कम, और ग्लोबल डर और अनिश्चितता की कहानी से ज्यादा तय हो रही है. आइए विस्तार से समझते हैं पूरी बात.