Gold-Silver Price Update: आज सोना-चांदी ने खरीदारों को दे दी खुशखबरी, फटाफट चेक करें ताजा भाव
एक साल में सोने का भाव प्रति 10 ग्राम करीब 13,000 रुपए और चांदी का भाव प्रति किलो करीब 11,000 रुपए महंगा हो चुका है. इस कारोबारी सप्ताह के शुरूआत में सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
साल 2024 खत्म होने वाला है. 1 जनवरी 2024 को 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 63,352 रुपए था. वहीं चांदी प्रति किलो 76,285 रुपए पर थी. एक साल खत्म होने के बाद आज यानी 30 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 76,296 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी का भाव 87,430 रुपए प्रति किलो हो गया.