Gold Silver Price Update: सोने के भाव को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, फिर बनेगा मोटा पैसा!
Gold Silver Price Update: MCX पर सोने-चांदी में तेज उछाल के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने बड़ी भविष्यवाणी की है. रिपोर्ट के मुताबिक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. अमेरिका-ईरान तनाव, फेड की संभावित दर कटौती और मजबूत मांग से बुलियन मार्केट में तेजी बरकरार है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT

UBS gold forecast
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की चमक अभी फीकी पड़ती नहीं दिख रही है. कारोबारी हफ्ते के पहले दिन फिर से सोने और चांदी में तेज खरीदारी देखने को मिली. जियो पॉलिटिकल टेंशन, डॉलर की चाल और निवेशकों की बढ़ती सुरक्षित निवेश की मांग के बीच MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिली है. इसी बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने सोने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है, जिसके बाद मानिए बाजार में भूचाल सा आ गया है. सोना-चांदी के इस खास एपिसोड में आज जानिए पूरी बात.