Gold Price : सोने चांदी में हो गया बड़ा खेल, कीमतों में आई गिरावट, अब अहम आंकड़ों पर बाजार की नजर!

अमेरिका से आए सख्त संकेतों के बाद एमसीएक्स और वैश्विक बाजार में सोना-चांदी फिसले. अब फेड का रुख, डॉलर, बॉन्ड यील्ड और महंगाई आगे की चाल काफी हद तक तय करेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

एमसीएक्स पर अक्टूबर सोना करीब 1600 रुपये गिरकर 1,54,641 पर आया

सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 1300 रुपये से ज्यादा टूटकर 2,41,078 रही

स्पॉट गोल्ड 3.14 फीसदी फिसला, जबकि स्पॉट सिल्वर 4.24 फीसदी टूटा

सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए शुक्रवार का कारोबारी दिन भारी रहा. अमेरिका से आए संकेतों के बाद दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दिखी. बाजार में यह डर बढ़ा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दर घटाने के बजाय उसे बढ़ा भी सकता है.