Gold Price : टूटकर बिखर गया सोना, 2 महीने में करीब 18000 रुपये टूटा भाव! अभी खरीदें या करें इंतजार?

अमेरिका में बुधवार को कारोबार के आखिरी हिस्से में स्पॉट गोल्ड यानी हाजिर सोने की कीमत करीब 4,098 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. इसमें 61.30 डॉलर यानी 1.47 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, स्पॉट सिल्वर यानी हाजिर चांदी करीब 55.410 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

सोचिए, एक तरफ दुनिया में युद्ध का तनाव है. कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच रहा है. ऐसे माहौल में आम तौर पर सोने को सहारा मिलना चाहिए, क्योंकि जब दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक सोने की तरफ भागते हैं. लेकिन इस बार कहानी में एक ट्विस्ट है. सोने में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हाल ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने की कीमत 4,100 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गई है. और चांदी का तो और भी बुरा हाल है. इसकी कीमत एक ही दिन में 6 फीसदी से ज्यादा टूट गई. अब सवाल है कि जब दुनिया में तनाव है, तेल महंगा हो रहा है, तब सोना-चांदी गिर क्यों रहे हैं? क्या अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों ने पूरा खेल बदल दिया है? और क्या आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है? चलिए, इस पूरे मामले को आसान भाषा में समझते हैं.