Gold Price : टूटकर बिखर गया सोना, अब अमेरिकी आंकड़े तय करेंगे आगे की चाल, समझ लीजिए पूरा मामला
सोना और चांदी की कीमतों पर इस समय दबाव है. अब अमेरिका के रोजगार और महंगाई के आंकड़े तय करेंगे कि भाव और टूटेंगे या खरीदारी लौटेगी. एमसीएक्स के अहम स्तर यहां जानें.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
सोना हाल के ऊपरी स्तर से करीब 9 फीसदी नीचे फिसला
अमेरिका के रोजगार और महंगाई आंकड़े आगे की चाल तय करेंगे
बाजार को फेड की 0.25 फीसदी दर बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ी
अगर आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो इस समय बाजार की चाल समझना जरूरी है. इस वक्त दोनों की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अपने हाल के ऊपरी स्तर से करीब 9 फीसदी नीचे आ चुका है.
