Gold Silver Price Update: सोने के भाव को लेकर बाबा वेंगा की तूफानी भविष्यवाणी ने मचाई हलचल, ऐसा हुआ तो दुनिया देखेगी 'सोने की चमक'!
gold silver rate today: सोने-चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बीच बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है. क्या आने वाले दिनों में सोने के भाव में बड़ा उछाल आएगा या फिर गिरावट जारी रहेगी? जानें भविष्यवाणी और एक्सपर्ट एनालिसिस.
ADVERTISEMENT

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पर क्यों मची हलचल?
बड़े बुजुर्ग कहते हैं...'सोने-चांदी को सहेज कर रखो बुरे वक्त में काम आएगें.' बुजुर्गों की ये कहावत अब लोगों को याद आने लगी है. भविष्य में भी बुजुर्गों का ये अनुभव ही काम आने वाला है. बुल्गेरिया के हीलर वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा, जिन्हें पूरी दुनिया बाबा वेंगा के नाम से जानती है, उनकी सोने की कीमतों पर भविष्यवाणी से हड़कंप मचा हुआ है. अगर हर बार की तरह इस बार भी उनकी भविष्यवाणी सच हो गई तो आम आदमी को बड़ा झटका लग सकता है.