Gold-Silver Price Today: रिकॉर्ड हाई से चांदी 1.81 लाख और सोना 48,000 रुपये सस्ता! जानें ताजा रेट

MCX Gold Silver Price: पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखी गई, लेकिन ये अब भी अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से काफी नीचे हैं. सोना अपने उच्चतम स्तर से ₹48,000 और चांदी करीब ₹1.81 लाख सस्ती मिल रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

MCX Gold Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार और MCX पर पिछले एक हफ्ते के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा. बीते पांच कारोबारी दिनों में दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ी है, लेकिन राहत की बात यह है कि ये अपने ऑल-टाइम हाई लेवल से अब भी काफी सस्ते दाम पर मौजूद हैं.