Gold-Silver Rate Today: इस हफ्ते ₹17,000 सस्ती हो चुकी है चांदी, आज बाजार खुलते ही हुआ बड़ा फेरबदल
गुरुवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, लेकिन महज 15 मिनट में बाजार पलट गया और दोनों धातुओं में तेजी आ गई. गिरावट के बाद चांदी संभलकर 2.15 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Rate Today
घरेलू कमोडिटी मार्केट (MCX) में गुरुवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुएं भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर चली गईं. लेकिन यह मंदी ज्यादा देर नहीं टिकी. महज 15 मिनट के भीतर ही बाजार ने करवट ली और दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी से उछाल आया. दिन के निचले स्तर से चांदी में करीब 5,000 रुपये की रिकवरी देखी गई, वहीं सोना भी घाटे से उबरकर हरे निशान पर आ गया.