Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से ₹1.90 लाख से ज्यादा सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम भी गिरे, देखें नया रेट
अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बीते हफ्ते सर्राफा बाजार में दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. खासकर चांदी के दामों में बड़ी कटौती हुई है, जिससे यह अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी सस्ती मिल रही है.
ADVERTISEMENT

आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है सोने-चांदी का भाव.
Gold Silver Rate Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पिछले सप्ताह चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चार कारोबारी दिनों के भीतर चांदी का भाव 4,846 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गया. इसके साथ ही 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी अब 2,67,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जो पिछले हफ्ते के अंत में 2,71,846 रुपये पर थी.