Gold Silver Price: चीन की ये कवायद सोने के भाव में लगा रही आग, साढ़े तीन महीने में टॉप पर पहुंचा Gold
एक बार फिर सोने में बड़ी तेजी देखी जा रही है. माना जा रहा है कि इस तेजी के पीछे केवल ब्याज दरें और डॉलर नहीं बल्कि चीन की एक कवायद भी है. चीन एक बार फिर अपने गोल्ड रिजर्व में सोना बढ़ा रहा है.
ADVERTISEMENT

सोने के भाव में आया बड़ा उछाल.
सोने की कीमत में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. तेजी के पीछे सिर्फ डॉलर या ब्याज दरें ही नहीं, बल्कि भारत के पड़ोस में हो रही एक बड़ी खरीदारी है. चीन लगातार अपने गोल्ड रिजर्व में सोना जोड़ रहा है और बाजार में उसकी असल खरीद आधिकारिक आंकड़ों से भी कहीं ज्यादा होने की बात सामने आ रही है. यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड करीब साढ़े तीन महीने के टॉप पर पहुंच गया है.
