Gold-Silver Price Update: सोना-चांदी के दाम हुए धड़ाम तो ग्राहकों की हो गई मौज, फटाफट देखें ताजा रेट
दिवाली के समय सोने-चांदी के रेट ने ऐसा आसमान छूआ कि खरीदारों के होश फाख्ता हो गए. बावजूद दिवाली पर सोना 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1 लाख रुपए प्रति किलो से ऊपर बिका. ये अब तक का रिकॉर्ड स्तर था.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
पिछले दो दिनों से सोने-चांदी के भाव में लगातार हो रही गिरावाट.
शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी सस्ता होने से ग्राहकों हुए खुश.
शादियों के सीजन में इस कारोबारी सप्ताह ने फिर खुशखबरी दी है. गत कारोबारी सप्ताह के मुकाबले सोने का भाव 2000 रुपए तक नीचे गिर गए हैं. आज यानी मंगलवार को 24 कैरेट सोने का रेट 75,451 रुपए पर पहुंच गया है. एक दिन के भीतर प्रति 10 ग्राम पर 1200 रुपए तक सोना सस्ता हो गया है. वहीं चांदी पिछले कारोबारी हफ्ते के मुकाबले 2000 रुपए प्रति किलो सस्ती होकर 88,100 रुपए पर आ गई है.