Gold Silver Price Update: सोना या चांदी, किसमें निवेश ज्यादा फायदेमंद दांव? बुलियन रैली पर एक्सपर्ट्स की राय आई सामने

Gold Silver Price Update: सोना-चांदी की लगातार बढ़ती तेजी और रिकॉर्ड ऊंचाई कीमत छूने बाद अब एक सवाल आ रहा है कि किस धातु में निवेश सबसे ज्यादा फायदेमंद है? सोना-चांदी के इस एपिसोड में जानिए बुलियन रैली को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या है राय, तेजी के पीछे की वजह, जोखिम और रिटर्न का पूरा एनालिसिस.

ADVERTISEMENT

Gold silver price update
Gold silver price update
google news

बीते कई महीनों से सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. बढ़ते दाम के साथ ही सोना और चांदी दोनों धातु एक बार फिर निवेश की दुनिया में सुर्खियों में हैं. सवाल ये नहीं कि बुलियन में तेजी आई है या नहीं, सवाल ये है कि ये तेजी रुकेगी कब? और अगर आपके पास आज पैसा लगाने का मौका है, तो किस पर दांव ज्यादा समझदारी भरा होगा सोना या चांदी? सोना चांदी के इस एपिसोड में आज विस्तार से समझते हैं बुलियन मार्केट का क्या कुछ कहना है.