Goldman Sachs का बड़ा दांव! Nifty में 10% की तेजी की उम्मीद, बड़े शेयरों पर भरोसा

गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि विदेशी निवेशकों की वापसी, बेहतर घरेलू हालात और सस्ते लार्जकैप शेयरों से निफ्टी जून 2027 तक 26500 पहुंच सकता है और बाजार में नई तेजी आ सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Goldman Sachs ने जून जून 2027 तक Nifty के लिए 26,500 का लक्ष्य दिया

जून के बाद विदेशी निवेशकों की बिकवाली थमी और खरीदारी बढ़ी

ब्रोकरेज को लार्जकैप शेयरों में मिडकैप से ज्यादा मौका दिख रहा है

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर बड़ा भरोसा जताया है. ब्रोकरेज का मानना है कि विदेशी निवेशकों (FIIs) की भारी बिकवाली का दौर अब लगभग खत्म हो चुका है और घरेलू अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के बीच निवेशकों का भरोसा फिर लौट सकता है.Goldman Sachs ने जून 2027 तक Nifty के 26,500 के स्तर तक पहुंचने का अनुमान जताया है. मौजूदा स्तर से यह करीब 10% की संभावित तेजी दर्शाता है.