Bank Update : 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सरकारी बैंक, हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत

27 सितंबर को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले ग्राहक जरूरी काम निपटा सकेंगे, जिससे परेशानी कुछ कम होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

वित्त मंत्रालय ने ग्राहकों की सुविधा को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया

आरबीआई ने शाखाएं, एटीएम से जुड़ी इकाइयां और करेंसी चेस्ट चालू रखे

यूएफबीयू ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल बुलाई

बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी हफ्ते में बड़ी राहत की खबर सामने आई है. 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने रविवार, 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खोलने का फैसला किया है. वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी है. सरकार के इस फैसले का मकसद बैंकिंग सेवाओं को लंबे समय तक प्रभावित होने से बचाना और आम ग्राहकों की जरूरी बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने का मौका देना है. मंत्रालय के मुताबिक, 27 सितंबर को सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज जारी रहेगा.