SME कंपनी GSM Foils के MD पर जानलेवा हमला, जांच में बड़ा खुलासा, सह-चेयरमैन समेत 7 गिरफ्तार
वसई में जीएसएम फॉइल्स के एमडी मोहनसिंह परमार पर फायरिंग हुई. कंपनी ने हालत स्थिर बताई. पुलिस जांच जारी है और घटना के बाद शेयर 20 प्रतिशत टूट गया.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
पुलिस के मुताबिक 26 जुलाई को नाइकपाड़ा इलाके में फायरिंग हुई
दूसरी गोली चलाने की कोशिश में हमलावरों की पिस्तौल जाम हो गई
कंपनी ने कहा इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर और बेहतर है
SME कंपनी GSM Foils के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहनसिंह परमार पर महाराष्ट्र के वसई में जानलेवा हमला हुआ है। बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चलाई, जिसमें एक गोली उनके कंधे में लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कंपनी ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है और लगातार सुधार हो रहा है।
