GST 2.0 के ऐलान होते ही खरीदारी ने तोड़े कई रिकॉर्ड, एक दिन में कार, इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार हुआ बम-बम

जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद नवरात्रि के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ बिक्री देखने को मिली. कार, इलेक्ट्रॉनिक्स और ई-कॉमर्स सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ नजर आया.

ADVERTISEMENT

GST 2.0 India, Navratri record sales, Modi government economic reform, GST shopping boom, Festival season business
फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
google news

नवरात्रि के पहले दिन GST 2.0 ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. कार, इलेक्ट्रॉनिक्स में बड़ी कटौती का लोगों ने जमकर फायदा लिया. ये सिलसिला अभी भी जारी है. कार शो-रुम्स में जबरदस्त भीड़ उमड़ी. केंद्र सरकार की तरफ से मिले आंकड़े के मुताबिक मारुति सुजुकी ने एक ही दिन में 30 हजार कारों की डिलीवरी कर दी. ये पिछले 35 सालों में सबसे शानदार प्रदर्शन माना जा रहा है.