GST Council Meeting : रिफंड, ITC और MSME राहत पर बड़े फैसले, कारोबारियों को मिल सकती है राहत

आज GST Council की 57वीं बैठक में रिफंड, पंजीकरण, आईटीसी और कर अपराधों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है. छोटे कारोबारियों, निर्यातकों और वैश्विक क्षमता केंद्रों को राहत देने के साथ कृषि, ई-कॉमर्स, बीमा और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर कर छूट से जुड़े प्रस्ताव भी बैठक में सामने आ सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

आज 8 अक्टूबर को GST Council की 57वीं बैठक होने जा रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कारोबारियों और छोटे-मझोले उद्योगों के लिए जीएसटी व्यवस्था को आसान बनाने से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है. बैठक में जीएसटी की दरों में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. लेकिन रिफंड, जीएसटी पंजीकरण, इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी, कर अपराधों, निर्यात और छोटे कारोबारियों से जुड़े नियमों में बदलाव पर अहम चर्चा हो सकती है.