GST 2.0 Impact: महज ₹3.50 लाख में कार, ₹55 हजार में खरीदें बाइक, खरीदारों में मची होड़

जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद कार और बाइक खरीदना हुआ बेहद सस्ता. Maruti, Tata, Mahindra, Hyundai से लेकर Hero, Honda और Yamaha तक सभी कंपनियों ने नई कीमतों का ऐलान कर दिया है. जानें पूरी लिस्ट और डिस्काउंट ऑफर.

ADVERTISEMENT

GST car price cut, GST bike price 2025, new GST rates cars, bike discount India, car discount offer
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

जीएसटी के नए रेट 22 सितंबर से लागू हो गए हैं. पूरे देश में जीएसटी बचत का उत्सव मनाया जा रहा है. नए जीएसटी रिफॉर्म का बड़ा असर देश के ऑटो सेक्टर पर पड़ा है. कार से लेकर बाइक तक कीमतों में भारी कटौती हो गई है. कारों की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹3.5 लाख और बाइक की महज ₹55,000 से हो रही है.