एक्सप्लेनर: GST में बड़े स्तर पर कटौती की घोषणा, सालाना आम आदमी के कितने रुपए बचेंगे?
56वीं GST काउंसिल बैठक में दो दरें 5% और 18% रखने का ऐलान हो गया है. इससे रसोई सामान, FMCG, इंश्योरेंस समेत 175 से ज्यादा आइटम्स सस्ते हो गए हैं. जानें मेट्रो सिटी में रहने वाले राकेश जैसे आम आदमी को कितना फायदा होगा.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किला से ऐलान किया कि इस दीपावली पर देश की जनता को GST से जुड़ा बड़ा गिफ्ट मिलेगा. इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई कि आम आदमी को इस GST रिफॉर्म्स से कितना फायदा होने वाला है?