Gurugram में 271 करोड़ रूपये का Penthouse Deal, DLF The Dahlias में Entrepreneur Manav Sardana ने खरीदा Luxury Home

गुरुग्राम के डीएलएफ द डहलियाज में 271 करोड़ रूपये का पेंटहाउस सौदा चर्चा में है. जानिए घर का एरिया, प्रति वर्ग फुट कीमत और प्रोजेक्ट की बड़ी तस्वीर भी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

पेंटहाउस का एरिया 17,200 वर्ग फुट, कारपेट एरिया 10,500 वर्ग फुट है

कारपेट हिसाब से कीमत करीब 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंची

परियोजना 17 एकड़ में है और 420 घरों व पेंटहाउसों वाला है

Gurugram के लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट में एक और बड़ी डील सामने आई है. DLF के सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट The Dahlias में एक पेंटहाउस करीब ₹271 करोड़ में बिकने की खबर है. इस पेंटहाउस को Entrepreneur Manav Sardana ने खरीदा है, जो Imperial Auto से जुड़े रहे हैं. इस डील ने Gurugram के Ultra-Luxury Housing Market में प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. खास बात यह है कि यह सिर्फ ₹200 करोड़ से ज्यादा की डील नहीं है, बल्कि एक सिंगल रेजिडेंशियल यूनिट के लिए बेहद ऊंची प्रति वर्ग फुट कीमत भी दिखाती है.