Stock Scan: HAL के शेयर में 6% की जोरदार तेजी, Goldman Sachs ने बढ़ाया टारगेट; क्या अब भी है कमाई का मौका?
गोल्डमैन सैक्स के अपग्रेड, ऊंचे लक्ष्य भाव और इंजन सप्लाई में सुधार की उम्मीद से एचएएल शेयर चढ़ा. अब बाजार की नजर डिलीवरी और ऑर्डर बुक पर है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
HAL के शेयर में 6% से ज्यादा की तेजी
Goldman Sachs ने रेटिंग बढ़ाकर 'Buy' की
टारगेट प्राइस ₹5,870, 26% अपसाइड की उम्मीद
Tejas Mk1A की डिलीवरी में तेजी की उम्मीद
2.5 लाख करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डर बुक
सरकारी डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics Limited (HAL) के शेयर गुरुवार को करीब 6% उछल गए. शेयर ₹4,928.10 तक पहुंच गया. इस तेजी की सबसे बड़ी वजह विदेशी ब्रोकरेज Goldman Sachs की रिपोर्ट रही. ब्रोकरेज ने HAL की रेटिंग 'Neutral' से बढ़ाकर 'Buy' कर दी है और शेयर का टारगेट प्राइस भी ₹5,545 से बढ़ाकर ₹5,870 कर दिया है. यह मौजूदा स्तर से करीब 26% की संभावित तेजी का संकेत देता है.
