HCLTech Q2 Results: मुनाफे में 11% की बढ़त, कंपनी ने किया दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
HCLTech के दूसरी तिमाही के नतीजों में शुद्ध मुनाफा 11% बढ़कर ₹5,132 करोड़ रहा. जानिए कंपनी के राजस्व, EBIT मार्जिन और दूसरे अंतरिम डिविडेंड से जुड़ी अहम बातें.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
HCLTech का शुद्ध मुनाफा बढ़कर ₹5,132 करोड़ हुआ
कंपनी का रेवेन्यू ₹35,620 करोड़ पर पहुंचा
EBIT मार्जिन 16.7% से बढ़कर 18.1% हुआ
आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी HCLTech ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफे और मार्जिन, दोनों मोर्चों पर बेहतर प्रदर्शन किया है. जुलाई से सितंबर की तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही के मुकाबले 11% बढ़कर ₹5,132 करोड़ हो गया. यह आंकड़ा बाजार के अनुमान से भी बेहतर रहा. कंपनी ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है, ऐसे में निवेशकों की नजर अब डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और कंपनी के आगे के प्रदर्शन पर रहेगी.
