HCL Tech का शेयर क्यों उछला, 9700 करोड़ की AI डील ने बदला मूड
एचसीएलटेक को 9700 करोड़ रुपये का नया एआई केंद्रित कारोबार मिला. इसी खबर के बाद शेयर निफ्टी का टॉप गेनर बना. जानें डील की खास बातें और आगे क्या देखना है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
समझौता जुलाई 2026 से दिसंबर 2031 तक रहेगा, बढ़ाने का विकल्प भी
कंपनी डिजिटल वर्कप्लेस और नेटवर्क सेवाओं को एआई मॉडल में बदलेगी
यह पुराने प्रोजेक्ट का विस्तार नहीं, बल्कि पूरी तरह नया कारोबार है
HCL Tech का शेयर अचानक निवेशकों की रडार में आ गया और जोरदार खरीदारी के दम पर ये निफ्टी-50 का टॉप गेनर बन गया. खास बात यह रही कि कंपनी ने न तो तिमाही नतीजे जारी किए, न किसी बड़े अधिग्रहण का ऐलान किया, और न ही बोनस या डिविडेंड जैसी कोई घोषणा की. इसके बाद भी शेयर में तेज उछाल आया. इस तेजी की सबसे बड़ी वजह बाजार खुलने से पहले आई कंपनी की एक बड़ी डील रही. HCL Tech को फॉर्च्यून ग्लोबल 50 की एक बड़ी कंपनी से 1.14 अरब डॉलर, यानी करीब 9,700 करोड़ रुपये का नया कारोबार मिला है. इसी खबर के बाद निवेशकों का रुख तेजी से बदला.
