ICICI ग्रुप से शुरू हुआ सफर, अब HDFC Bank की संभालेंगे कमान... कौन हैं अनूप बागची? जानिए उनका पूरा सफर
HDFC Bank को नया MD और CEO मिल गया है. RBI ने अनूप बागची की नियुक्ति को मंजूरी दी है. वह 27 अक्टूबर 2026 से तीन साल के लिए बैंक की कमान संभालेंगे. फिलहाल वह ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO हैं. बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज में उनका तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
RBI ने अनूप बागची की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है
अनूप बागची आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ हैं
HDFC Bank में यह नेतृत्व परिवर्तन पहले से तय था
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में शामिल HDFC Bank को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी MD और CEO मिल गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अनूप बागची की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. बागची 27 अक्टूबर 2026 से तीन साल के लिए HDFC Bank के MD और CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे. फिलहाल अनूप बागची आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ हैं. उनके पास बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है. ऐसे में HDFC Bank की कमान संभालने के बाद उनके सामने बैंक के कारोबार को आगे बढ़ाने के साथ-साथ बदलते बैंकिंग माहौल के मुताबिक रणनीति बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.
