HDFC Bank के नए CEO की रेस में कैजाद भरूचा का नाम क्यों सबसे आगे? जानिए लंबा बैंकिंग अनुभव और शेयर पर असर
एचडीएफसी बैंक में नए सीईओ को लेकर चर्चा तेज है. कैजाद भरूचा का नाम सबसे आगे दिख रहा है. लंबे अनुभव, विलय में भूमिका और शेयर पर असर यहां आसान भाषा में समझें.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
शशिधर जगदीशन 26 अक्टूबर 2026 को पद छोड़ने वाले हैं
कैजाद भरूचा 1995 से बैंक में हैं और कई भूमिकाएं निभा चुके
बोर्ड और शीर्ष प्रबंधन में उनका लंबा अनुभव उन्हें मजबूत बनाता
HDFC Bank में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर हलचल तेज हो गई है. बैंक के मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन 26 अक्टूबर 2026 को अपना पद छोड़ने वाले हैं. उन्होंने अगले कार्यकाल के लिए अपनी उम्मीदवारी नहीं करने का फैसला किया है. उनके इस फैसले के बाद अब बैंक के अगले MD और CEO को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसी बीच HDFC Bank के Deputy Managing Director यानी DMD कैजाद भरूचा का नाम संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर प्रमुखता से सामने आया है. हालांकि, अभी उनकी नियुक्ति को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. नए CEO की नियुक्ति के लिए बैंक को निदेशक मंडल की प्रक्रिया के साथ नियामकीय प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी.
