एचडीएफसी बैंक के मजबूत तिमाही आंकड़े, क्या अब शेयर को मिलेगी राहत
एचडीएफसी बैंक के अप्रैल-जून अपडेट में कर्ज, जमा और कासा मजबूत रहे. अब सोमवार को बाजार की नजर तिमाही नतीजों, मुनाफे, खराब कर्ज और प्रबंधन के अगले संकेतों पर टिकी है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कुल कर्ज सालाना 15.4 फीसदी बढ़कर 30.61 लाख करोड़ रुपये पहुंचा
प्रबंधन के तहत कर्ज 12.4 फीसदी बढ़कर 31.27 लाख करोड़ रुपये रहा
कुल जमा 14.7 फीसदी बढ़ी और 31.71 लाख करोड़ रुपये हो गई
देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून का बिजनेस अपडेट जारी कर दिया है. ऐसे समय में यह अपडेट आया है जब बैंक का शेयर इस साल अब तक करीब 20 फीसदी टूट चुका है और निवेशक बैंक की अगली चाल को लेकर असमंजस में हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये मजबूत बिजनेस आंकड़े HDFC Bank के शेयर में वापसी की शुरुआत का संकेत हैं, या फिर अभी भी निवेशकों को इंतजार करना होगा?
