HDFC Bank Q1 Results: उम्मीद से कमजोर नतीजों ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन, शेयर पर क्या होगा असर?

एचडीएफसी बैंक के जून तिमाही नतीजों में मुनाफा और लोन ग्रोथ मजबूत रही, लेकिन एनआईएम घटा है. जानिए सोमवार को शेयर और आगे की कमाई पर इसका क्या असर पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

अप्रैल जून तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना करीब 5 फीसदी बढ़ा

ब्याज से कमाई बढ़ी, लेकिन यह भी बाजार अनुमान से नीचे रही

एनआईएम घटकर 3.26 फीसदी रहा, लोन कमाई पर दबाव दिखा

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून (Q1 FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं. पहली नजर में नतीजे ठीक दिखाई देते हैं. बैंक का मुनाफा बढ़ा है, लोन और डिपॉजिट में अच्छी ग्रोथ दर्ज हुई है और एसेट क्वालिटी भी नियंत्रण में बनी हुई है. लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा आंकड़ा भी सामने आया है, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यह आंकड़ा है Net Interest Margin यानी NIM. इसके रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या HDFC Bank की कमाई पर दबाव बढ़ रहा है.