HDFC Bank Share Falls: मुनाफा बढ़ा, फिर भी 5% टूटा शेयर! आखिर निवेशकों को क्या नहीं आया पसंद?
HDFC Bank के जून तिमाही नतीजों में मुनाफा और ब्याज आय बढ़ी, लेकिन NIM घटने से शेयर 5% टूट गया. जानिए बाजार क्यों निराश हुआ और आगे किस पर नजर रहेगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जून तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 5% बढ़कर 19,060 करोड़ रहा
शुद्ध ब्याज आय 7% बढ़ी, लेकिन बाजार को इससे ज्यादा उम्मीद थी
मार्जिन 3.26% पर आया, जो पिछली तिमाही से 12 बेसिस प्वाइंट कम
भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank के शेयरों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। बैंक का जून तिमाही (Q1 FY27) का रिजल्ट आने के बाद शेयर करीब 5% टूटकर 780 रुपये तक पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि बैंक का मुनाफा बढ़ा है, फिर भी निवेशकों ने शेयर बेचने शुरू कर दिए। सवाल है कि ऐसा क्यों हुआ? आइए आसान भाषा में समझते हैं।
